भिलाई : न्यूज़ 36 : खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की रात छठ तालाब के पास हुई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है। खुर्सीपार पुलिस के मुताबिक, राजीवनगर जोन-2 निवासी ओमप्रकाश झारिया (40) अपने भाई ललित दास के साथ 20 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे काम से छठ तालाब के पास गया था। आरोप है कि वहां राजा पाल, अभी साहू, आदित्य कुमार और गणेश उर्फ हाऊरा पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने ओमप्रकाश की दाहिनी जांघ पर चाकू से वार किया।
