Thursday, October 22, 2026

सहपरिवार माता रानी के हवन-पूजन में शामिल हुए विधायक देवेंद्र यादव, डॉ.श्रुतिका और भक्तों संग किया गरबा

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव नवरात्रि के पावन अवसर पर अपनी पत्नी, बेटे और परिवार के साथ माता रानी के हवन-पूजन में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।
इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने माता रानी की आरती की। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भक्तिभाव से गरबा भी किया। माता रानी की भक्ति में लीन विधायक को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह नजर आया। उन्होंने भक्तों के साथ मिलकर नवरात्रि की खुशियां साझा कीं और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
पूजन के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने श्रद्धालुओं को माता रानी का भोग-प्रसाद वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवरात्रि आस्था, भक्ति और शक्ति की उपासना का पर्व है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता के साथ रहने की प्रेरणा देता है।
नवरात्रि के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में माता रानी की आराधना, हवन-पूजन और गरबा के आयोजन हो रहे हैं। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर माता रानी की भक्ति कर रहे हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news