Thursday, October 22, 2026

असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : ललित चंद्राकर

दुर्ग : न्यूज़ 36 : ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली के ऐतिहासिक दशहरा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए। भगवान श्री रामचंद्र जी भगवान् लक्ष्मण, हनुमान जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है। विजयादशमी हमें अपने जीवन में सत्य, धर्म, न्याय और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देती है।
विधायक चंद्राकर ने कहा कि हम प्रतिवर्ष रावण का पुतला दहन करते हैं, लेकिन इस पर्व की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब हम अपने भीतर विद्यमान काम, क्रोध, मद और लोभ रूपी रावण का भी वध करें। विजयादशमी आत्ममंथन का अवसर है। यह पर्व हमें अपनी कमजोरियों और बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सद्गुणों को अपनाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।
विधायक ने कहा कि रिसाली का ऐतिहासिक दशहरा मैदान पर दशहरा उत्सव की लगभग 40 वषों से यहां विजयादशमी का पर्व पूरे उल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है। यह मैदान केवल रावण दहन का स्थल नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और सामूहिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र भी है यहां पर छत्तीसगढ़ की प्रत्येक त्यौहारों को धूम धाम से मनाया जाता है उन्होंने इस ऐतिहासिक परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए आयोजन समिति और इससे जुड़े सभी लोगों की सराहना की।
रामलीला मंडली द्वारा रामलीला का भव्य मंचन किया और और भव्य आतिश बाज़ी के साथ रावण , मेघनाथ कुम्भकरण के पुतला का दहन किया गया। चारों तरफ जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा पूरा वातावरण।
सांस्कृतिक कार्यक्रम जितेन्द्र साहू कृत सोनहा बादर की शानदार प्रस्तुति ने समाबांधा।
इस अवसर पर रिसाली निगम महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंचोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, माया बेलचंदन, आयोजक अध्यक्ष सूरज वर्मा, गैन्दलाल वर्मा, चुम्मन देशमुख, MIC सदस्य सनीर साहू, दीपक पप्पू चंद्राकर, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, मनीष यादव, रमा साहू, चंद्रभान ठाकुर, जमुना ठाकुर, दिनेश पटेल, राजेन्द्र रजक, सुरेन्द्र शर्मा, भूपेंद्र दास, शकुंतला दास, शिखा तिवारी, उजियार सिंह पवार, सारिका साहू, सविता महिलांग सहित आयोजन समिति के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news