Monday, October 19, 2026

मेरे परिवार से कोई भी नहीं लड़ेगा मेयर चुनाव, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का बड़ा बयान

भिलाई : न्यूज़ 36 : निकाय चुनाव में मेयर के टिकट को लेकर सामने आ रहे बयानों पर MLA देवेंद्र यादव ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं को ही पार्टी टिकट दे
भिलाई इस्पात संयंत्र के मुद्दे पर भी देवेंद्र यादव ने दिया बयान।
भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने आगामी नगर निगम महापौर चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भिलाई नगर निगम के महापौर चुनाव में उनके परिवार से कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से अपील की है कि पार्टी ऐसे जमीनी कार्यकर्ताओं को टिकट दे, जो लंबे समय से जनता के बीच रहकर काम कर रहे हैं और जिनकी छवि साफ- सुथरी है!

देवेंद्र यादव ने अटकलों पर लगाया विराम

बता दें कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई निगम महापौर चुनाव से ही अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। पहले वे महापौर बने और उसके बाद उन्हें विधायक बनने का मौका मिला था। वे अभी लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं और निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होने के इस बात की अटकलें तेज हो गई थी कि देवेंद्र यादव खुद या उनके परिवार का कोई सदस्य महापौर पद के दावेदारी करेगा। देवेंद्र यादव के बयान के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news