Sunday, October 18, 2026

नहीं बेचा जा रहा है भिलाई इस्पात संयंत्र को : जनसंपर्क अधिकारी

गलत खबरों और अफवाहों पर ध्यान ना दे, नही तो होगी कार्यवाही

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) स्पष्ट करता है कि भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित तथा कुछ प्रिंट मीडिया में प्रकाशित खबरें असत्य एवं भ्रामक हैं।
इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों का खंडन किया है। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक इकाई ने भी इन खबरों को असत्य बताया है।
भिलाई इस्पात संयंत्र सभी कार्मिकों, हितधारकों एवं आम जनता से अपील करता है कि ऐसी भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और न ही इन्हें आगे प्रसारित करें। सभी से अनुरोध है कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों पर किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले आधिकारिक एवं प्रमाणित स्रोतों से उसकी पुष्टि अवश्य करें।
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की एक अभिन्न इकाई के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र देश के इस्पात क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने तथा राष्ट्र के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है। संयंत्र आम जनता से अपील करता है कि संयंत्र के संबंध में भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से बचें तथा जानकारी साझा करते समय जिम्मेदारी एवं सतर्कता बरतें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news