Friday, October 16, 2026

भाजपा के दो बडे नेताओं के समर्थक आपस में भिड़े

पुलिस ने की एक पक्षीय कार्यवाही तो दुर्ग के भाजयुमों कार्यकर्ताओं का लगा थाने में जमावड़ा

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद हुआ काउंटर रिपोट दर्ज

भिलाई : न्यूज़ 36 : गत दिवस दो अलग अलग स्थानों में दो युवा साथियों एवं भाजयुमों से जुडे कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट से जुड़े मामले में आज बडी संख्या में सेक्टर 6 कोतवाली थाना में भाजयुमों जिलाध्यक्ष दुर्ग हिमांशु सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे हुए थे और एएसपी शहर शोभराज अग्रवाल से मांग कर रहे थे कि हमारा कार्यकर्ता विशाल राजपूत के साथ भी जो मारपीट हुई है, उस पर काउंटर रिपोर्ट अब तक क्यों नही हुई, देखते ही देखते पूरा थाना भाजयुमों कार्यकर्ताओं से घिर गया। अतिरिक्त बल भी थाने में बुलाना पड़ा। भाजपा ओबीसी जिलाध्यक्ष टेकन सिंन्हा भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे उन्होने भी एएसपी शहर अग्रवाल से सीधे तौर पर पूछा कि आपका निचला स्टाफ वरिष्ठ अधिकारियों को क्यो गुमराह किये है, उनपर भी कार्यवाही सुनिश्चित करें। टेकन सिन्हा ने विशाल राजपूत के साथ हुई मारपीट का फोटो दिखाते हुए कहा कि जो आदमी मार खाया है, आखिरकार उसकी रिपोर्ट क्यों नही लिखी गई क्या कोई राजनीतिक दबाव है क्या, जबकि प्रदेश में सरकार हमारी है, इस बीच दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने भी सिन्हा को फोन करके एएसपी शहर से मिलकर अपनी बात रखने की बात कही। अभी कार्यकर्ताओं का मसला चल ही रहा था कि कोतवाली थाना में पदस्थ प्रशिक्षु पुलिस अफसर ने गंजपारा के मंडल अध्यक्ष शर्मा के साथ अभद्र व्यवहार कर दिया जिस पर कार्यकर्ता काफी नाराज हो गये। जैसे तैसे एएसपी भिलाईनगर, सीएसपी निशांत पाठक, टीआई जितेन्द्र वर्मा ने मामले को संभाला और इस मामले में भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने सह्रदय का परिचय देते हुए उस पुलिस के प्रशिक्षु अफसर को अभय दान दिया, पुलिस अफसर ने भी अपने इस कृत्य पर वरिष्ठ अधिकारियों के सामने खेद व्यक्त किया और कहा कि मेरी ऐसी कोई मंशा नही थी कि किसी भी व्यक्ति को ठेस पहुंचाऊं। उधर इस मामले में भाजयुमों जिलाध्यक्ष दुर्ग हिमांशु सिंह ने बताया कि भिलाई में सेक्टर 8 स्टील क्लब के बाहर और सिविक सेंटर में हमारे कार्यकर्ता विशाल राजपूत के साथ एक अन्य युवा साथी भाजयुमों नेता के बीच मारपीट हो गई थी, जिसकी एफआईआर कराने हम बिती रात से हम मांग कर रहे है, लेकिन सेक्टर 6 कोतवाली पुलिस ने एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए एक तरफ की एफआईआर लिखी लेकिन हमारी एफआईआर रात और दोपहर तक जब नही लिखी गई तब हमें मजबूरन कंट्रोल रूम पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी घटना से अवगत कराना पड़ा। वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद काउंटर मामला दर्ज किये जिससे हम सब संतुष्ट है। नेता द्वय ने कहा कि चूंकि मामला युवा साथियों से जुड़ा हुआ है, इसमें सेम कार्यवाही पुलिस करे, ऐसा हम आपसे अनुरोध करते है, ओबीसी जिलाध्यक्ष टेकन सिन्हा ने एएसपी शहर को बताया कि हमारे कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट का पूरा मसला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल को भी हमने अवगत कराया था, लेकिन नीचे के पुलिस वालों ने अपने ही अधिकारियों को गुमराह कर एक पक्षीय कार्यवाही किये। भाजयुमों नेता रितेश शर्मा ने कहा कि इस मामले को लेकर जब रात को एफआईआर नही हो रही थी, तब हमने दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा को भी कॉल किया लेकिन उनका मोबाईल बंद था, हालांकि इस पूरे मामले केा लेकर आज दिनभर भिलाई कोतवाली थाना में राजनीति गलियारों में ये चर्चा सरगर्म थी कि दो बडे नेताओं के समर्थक आमने सामने हो गये। वहीं इस पूरी मामले में भोजयुमों प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा भी लगातार हिमांशु सिंह से पूरे मामले का फीड बैक लेते रहे। इस दौरान भिलाई भाजयुमों अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, हर्ष सहित बडी संख्या में मौजूद थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news