दुर्ग : न्यूज़ 36 : शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने दुर्गवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
मंत्री यादव ने धमधा नाका चौक, पुलगांव बस्ती, बोरसी कॉलोनी, वृंदानगर, प्रगतिनगर, बोरसीभांठा, पद्मनाभपुर और पोटियाकला बस्ती में विराजित माता रानी के दर्शन किए और श्रद्धालुओं से मुलाकात की। इसके बाद वे पचरीपारा और गयानगर में आयोजित जस झांकी और जगराता कार्यक्रमों में शामिल हुए।
पचरीपारा में दुर्गोत्सव समिति द्वारा आयोजित जस झांकी में प्रसिद्ध कलाकार दुकालू यादव के भक्तिमय गीतों ने माहौल को भक्तिरस से भर दिया।
इस दौरान मंत्री यादव ने उत्सव समितियों के सदस्यों से व्यवस्था की जानकारी ली और उनके सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुर्ग में नवरात्रि के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम दिखता है, यह पर्व हमारी संस्कृति, आस्था और एकता का प्रतीक है।
दुर्गा पंडालों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, माता रानी के दर्शन कर दीं नवरात्रि की शुभकामनाएं
आप की राय
[yop_poll id="1"]
