दुर्ग : न्यूज़ 36 : लीनेस क्लब ऑफ दुर्ग सिटी द्वारा डिस्ट्रिक्ट, रीजन एवं एरिया ऑफिसर की संयुक्त आधिकारिक यात्रा का आयोजन सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ।
यात्रा में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस रश्मि अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट सचिव प्रशासनिक लीनेस विभा भूटानी, डिस्ट्रिक्ट सचिव सर्विसेज लीनेस सीमा यादव, डिस्ट्रिक्ट सचिव होम लीनेस रुचि सक्सेना, रीजन ऑफिसर लीनेस रश्मि लखोटिया एवं रीजन सचिव लीनेस मीना सिंह उपस्थित रहीं।
दिनभर चले सेवा कार्य :
1. पोटिया कला शासकीय विद्यालय में बच्चों को ड्राइंग किट वितरित की गई और पौधरोपण किया गया। बच्चों ने तिलक लगाकर स्वागत किया और जसगीत प्रस्तुत किया।
2.पद्मनाभपुर थाने के सामने आंगनबाड़ी केंद्र में दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई, बच्चों को डेंटल किट और पौष्टिक भोजन दिया गया।
3.आदर्श नगर उद्यान में क्लब द्वारा लगाए गए झूले एवं बेंच का उद्घाटन किया गया।
4.महिला सशक्तिकरण के तहत सिलाई केंद्र का उद्घाटन हुआ, सदस्य लीनेस मीनाक्षी अग्रवाल ने स्थायी परियोजना के लिए एक सिलाई मशीन भेंट की।
दोपहर में होटल सागर इंटरनेशनल में BOD बैठक हुई, जिसमें आय-व्यय और आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। बाद में आधिकारिक सभा में अध्यक्ष लीनेस आकांक्षा मिश्रा ने स्वागत भाषण और सेवा कार्यों की जानकारी दी, पूर्व अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन लीनेस रुचि सक्सेना ने किया, प्रोजेक्ट डायरेक्टर लीनेस मीनाक्षी अग्रवाल रहीं और आभार लीनेस अनीता तिवारी ने माना।
