Wednesday, October 14, 2026

स्वरूपानंद महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली एवं नुक्कड़ नाटक से सेवा गाथा एवं जागरूकता का दिया गया सन्देश

भिलाई : न्यूज़ 36 : स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको में सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओ को रंगोली के माध्यम से उकेरा तथा नुककड़ नाटक के द्वारा योजनाओ को प्रभावी ढंग से बताया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ जया तिवारी ने कहा की विद्यार्थियों में जन कल्याणकारी योजनाओ के प्रति जागरूकता लाना एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प में व्यापक जन भागीदारी सुनिश्चित इस आयोजन का उद्देश्य था।

श्री शंकराचार्य शैक्षिक परिसर हुडको के निदेशक डॉ दीपक शर्मा एवं डॉ मोनिशा शर्मा ने विद्यार्थियों के सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा करते हुए कहा की विद्यार्थी जब योजनाओ के प्रति जागरूक होंते तो अपने आस पास के लोगो को भी जागरूक करेंगे तथा योजनाओ का लाभ अंतिम व्यक्ति को भी होगा तभी जनता के लिए बनाई गयी योजनाये सफल होगी।

प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला ने कहा की विद्यार्थी केवल विषय ज्ञान या डिग्री के लिए महाविद्यालय नहीं आते है बल्कि ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेकर उनका सर्वांगीण विकास होता है। उपप्राचार्य डॉ अजरा हुसैन ने कहा की विद्यार्थी शिक्षा के साथ ऐसे जागरूकता अभियान से जुड़ कर समाज एवं राष्ट्र हित में कार्य करते है शिक्षा का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक जिम्मेदारी का विकास करना है।

शिक्षा विभाग की संघ्या एवं समूह ने, दीप्ती एवं समूह द्वारा, अम्बिका एवं समूह ने, उन्नति एवं समूह ने, सोनिया एवं समूह ने, सुमन एवं समूह ने, नेहा जैसवाल एवं समूह, ताकेश्वरी एवं समूह, प्रदीप एवम समूह प्रभा साहू एवं समूह, ममता एवं समूह ने रंगोली के माध्यम से “मेरे सपनो का भारत”, “विकसित भारत दो हजार सैंतालिश”की थीम को साकार किया। आत्मनिर्भर समृद्ध एवं भेदभाव मुक्त भारत की संकल्पना की। युवा कौशल, मजूबत अर्थव्यवस्था, ग्रीन भारत एवं नवाचार तथा गुणवत्ता युक्त शिक्षा, इसरो द्वारा भारत की उपलब्धियों का सजीव प्रदर्शन किया गया। स्वक्छ भारत एवं सामाजिक समरसता, नारी सशक्तिकरण, जल संरक्षण, पर्यावरण, दो हजार सैंतालिश में तकनीकी एवं विज्ञान, शिक्षा, स्वक्छता, डिजिटल भारत आदि सभी विषयो को रंगोली के माध्यम से साकार किया गया।इस गतिविधि से विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम एवं रचनातम सोच का संचार हुआ।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news