Monday, October 12, 2026

IIIE भिलाई चैप्टर की बैठक संपन्न, बीएसपी के पूर्व MD विनोद अरोरा को मिला फेलोशिप अवॉर्ड

भिलाई : न्यूज़ 36 : इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कार्यरत राष्ट्रीय संस्था इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (IIIE) भिलाई चैप्टर की महत्वपूर्ण बैठक भिलाई निवास कॉफी हाउस के सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जानकारी दी गई कि भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व एमडी विनोद कुमार अरोरा को उनके विशिष्ट योगदान के लिए संस्था द्वारा प्रतिष्ठित “फेलोशिप” अवॉर्ड प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि पर भिलाई चैप्टर ने उनका सम्मान किया। इस अवसर पर चैप्टर के चेयरमैन के. पटेल, वाइस चेयरमैन घनश्याम कुमार देवांगन, सेक्रेटरी अवनीश दुबे, वीमॉम के चेयरमैन व एमडी शिशिर टमोटिया, विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम रायगढ़ के चेयरमैन एस.वी. नंदनवार एवं भिलाई के चेयरमैन अनिल चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे।
पूर्व एमडी विनोद कुमार अरोरा ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भिलाई चैप्टर की सक्रियता सराहनीय है।
उपभोक्ता अधिकारों और गांधीवादी विचारों पर चर्चा
बैठक में एस.वी. नंदनवार और अनिल चौहान ने विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की जानकारी दी और बताया कि उपभोक्ताओं को तय समय सीमा में शिकायत निवारण और गुणवत्तापूर्ण सेवा पाने का अधिकार है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की भी जानकारी दी गई।
प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक शिशिर टमोटिया ने गांधीवादी दृष्टिकोण, समय प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन, जैविक खाद और स्थानीय संसाधनों के उपयोग पर अपने विचार रखे।
चेयरमैन के. पटेल ने बताया कि आगामी दिनों में नगर निगम भिलाई और कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के सहयोग से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर “वेस्ट टू वंडर” कार्यशाला आयोजित की जाएगी। वाइस चेयरमैन घनश्याम देवांगन ने समाज में समय प्रबंधन से आए बदलावों पर प्रकाश डाला।
सेक्रेटरी अवनीश दुबे ने आय-व्यय की जानकारी दी और बताया कि यंग इंजीनियर्स को जोड़ने के लिए डिजिटल मेंबरशिप योजना को निशुल्क रखा गया है। बैठक में सीनियर इंजीनियर सुखेती डोगरा, के.के. गुप्ता, संतोष अग्रवाल, देवेन्द्र सिंह ब्रार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news