Monday, October 12, 2026

कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर भिलाई में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि सभा

भिलाई : न्यूज़ 36 : बहुजन समाज पार्टी, जोन इकाई रायपुर के तत्वावधान में बहुजन नायक एवं बहुजन समाज के प्रेरणास्रोत कांशीराम के 20 वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर एकदिवसीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह श्रद्धांजलि सभा शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से बड़ा दशहरा मैदान, रिसाली सेक्टर, भिलाई नगर (छत्तीसगढ़) में आयोजित हुई। कार्यक्रम में बहुजन समाज के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में शामिल हुए। कांशीराम जी ने 21वीं सदी के महानायक के रूप में भारतीय राजनीति की दिशा एवं दशा को बदलने, करोड़ों दलित-शोषित, आदिवासी, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक और संगठित करने तथा सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति की चेतना को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने बामसेफ, डी.एस.-4 एवं बहुजन समाज पार्टी के माध्यम से बहुजन समाज को राजनीतिक मंच प्रदान किया।
कार्यक्रम में पामगढ़ के पूर्व विधायक, रायपुर के मुख्य जोन प्रभारी दाऊराम रत्नाकर, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि में करमन खटकर, भूषण नादिया, रमाकांत कैवर्त, डॉ. जय प्रकाश बंजारे, सूरज तांडी ,टी. दास , रानी सोनवानी, हिमांशु खरे, संत कुमार केसकर , डॉ. ए,डी. बनर्जी, नोहर लाल कोसेवाड़ा, नेत राम गिलहरे, शांति लाल मिर्चे , युवलराज बांधे एवं भागवत बाजरे सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके अलावा विभिन्न जिलों से पार्टी के जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं सामाजिक प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद वासनिक जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी दुर्ग ने की, विशेष वक्ताओं में भन्ते बुद्ध घोष (जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, रायपुर), प्रह्लाद साहू (जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, बलौदा बाजार-भाटापारा), प्रयाग साहू (जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, राजनांदगांव), नैन दास गायकवाड़ (जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, बेमेतरा), शशिकपूर बंजारे (जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, कबीरधाम), डॉ. संतोष मारिया (जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई), जालंधर डोंगरे (जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी) तथा दिनेश कुमार मधुकर (जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, बालोद) सहित अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news