Friday, October 9, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

भैंस के सामने हॉर्न बजाकर जताया विरोध

कांग्रेस ने भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस के रूप में मनाया

जिले के सभी ब्लॉकों में गूंजा लोकतंत्र बचाने का संकल्प

दुर्ग : न्यूज़ 36 : आज 8 अक्टूबर को भारतीय लोकतंत्र के लिए “काला दिवस” के रूप में मनाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले के सभी 9 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा कुल 10 स्थानों पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इन प्रदर्शनों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा, संविधान की मर्यादा बनाए रखने तथा चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। इसके तहत जामुल में आयोजित विरोध प्रदर्शन सबसे अनोखे और प्रतीकात्मक तरीके से किया गया। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भैंस के सामने हॉर्न बजाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की लगातार उठ रही इस्तीफे की मांग के बावजूद बनी हुई चुप्पी पर व्यंग्यात्मक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।

जिलाध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के सांसद जब निर्वाचन संबंधी जवाबदेही की मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहे थे, तब उन्हें रोका गया तथा उनके साथ बलपूर्वक व्यवहार किया गया और एफआईआर दर्ज कर दी गई। राहुल व प्रियंका गांधी तथा इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ दुर्व्यवहार एवं लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों पर गंभीर हमला है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news