भिलाई : न्यूज़ 36 : सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित नेहरू आर्ट गैलरी, सिविक सेंटर में वन्यजीवन पर समूह छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ 08 अक्टूबर को CGM (CBD) सी. श्रीनिवास सेशु ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रदर्शनी में छायाकार ईश्वर कुमार पटेल, राहुल वेलायुधन पी.वी. और शरित शेखर बर्मन के देशभर में खींचे गए पक्षियों व वन्यजीवों के मनोहारी फोटो प्रदर्शित हैं। मुख्य अतिथि ने कहा- ऐसे क्षणों को कैद करना कला के साथ पर्यावरण जागरूकता भी बढ़ाता है।
खास बात – गैलरी की नई पहल के तहत कक्षा 9 के छात्र पीयूष सिन्हा लाइव बांसुरी वादन कर रहे हैं।
प्रदर्शनी 08 से 10 अक्टूबर तक रोज शाम 5:30 से 8:30 बजे तक खुली रहेगी।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
