Wednesday, October 7, 2026

सड़क पर सामान निकाला तो कार्रवाई होगी, नगर निगम अमले को दिए निर्देश

दुर्ग : न्यूज़ 36 : नगर निगम के मोतीलाल वोरा सभागार में इंदिरा मार्केट की व्यवस्थाओं, यातायात और अतिक्रमण को लेकर महापौर अलका बाघमार ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में आयुक्त लीना कोसम और सभापति श्याम शर्मा भी मौजूद रहे। महापौर ने दुकानदारों से बाजार की मौजूदा स्थिति, आवागमन में बाधा, सड़क किनारे फैलाव और दुकानों की मरम्मत जरूरतों पर सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि जिन दुकानों में सुधार जरूरी है, वे नियमों के अनुरूप अपने स्तर पर मरम्मत ध कराएं ताकि बाजार सुरक्षित और वैध सुचारू रहे। त्योहारी मौसम को देने देखते हुए अधिकारियों को निर्देश खी दिए गए कि खरीदारों को आने-जाने में दिक्कत न हो और सड़क पर रखा सामान हटाया जाए। इंदिरा गांधी प्रतिमा के पास लगने वाले पसरे अब उतई चौक के समीप नगर निगम के सामने तय रिक्त स्थल पर व्यवस्थित किए जाएंगे। स्वच्छता के लिए कचरा डस्टबिन में रखकर कचरा वाहन को देने की अपील भी की गई।

सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यापारी अपने दुकान का कचरा डस्टबिन में रखें। कचरा एकत्रित होने पर उसे नगर निगम की कचरा संग्रहण गाड़ी को ही सौंपें। उन्होंने कहा कि बाजार को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखना निगम प्रशासन के साथ-साथ व्यापारियों और आम नागरिकों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news