Wednesday, October 7, 2026

योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचा लाभ दिलाना है : गजेंद्र यादव

भिलाई : न्यूज़ 36 :पाटन विकासखंड के ग्राम फेकारी में आयोजित सेवा सेतु शिविर में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से आगे आकर लाभलेने की अपील की। मंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण कर अधिकारियों से सेवाओं की स्थिति और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। शिविर में कई हितग्राहियों को शासकीय सेवाओं व योजनाओं के प्रमाण-पत्र दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्ण आवासों के लाभार्थियों को उनके नए घर की चाबी सौंपी गई। स्वच्छता कर्मियों को कार्य पोशाक, जरूरतमंदों को ऋण सहायता तथा लखपति दीदियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news