पाटन में ज्वेलर्स को पहले असली सोना देकर जीता भरोसा
भिलाई : न्यूज़ 36 : पाटन के पुराना बाजार स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में नकली सोने की पत्तियां असली बताकर 19 लाख 32 हजार रुपए की ठगी के मामले में दुर्ग पुलिस ने छह आरोपियों भरोसा जीता और बाद में नकली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी राजस्थान के अलवर क्षेत्र से जुड़े हैं। उन्होंने पहले असली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स पत्तियां देकर बड़ी रकम हासिल की।
ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि 24 सितंबर को ओमी सिंह और लाखन सिंह ने 18 पत्तियों को सोना बताकर करीब 180 ग्राम सोना गिरवी रखा और 15 लाख 93 हजार रुपए लिए। इसी दौरान तीन सोने की अंगूठियां और चांदी की पायल भी उधार लीं, जिनकी कीमत करीब तीन लाख 39 हजार रुपए थी। एक सप्ताह में ब्याज समेत रकम, लौटाने का भरोसा देकर आरोपी फरार हो गए। जांच में पत्तियों में करीब 10 प्रतिशत सोना और 90 प्रतिशत अन्य धातु होने की जानकारी सामने आई।
पहले छोटा सौदा फिर बड़ी रकम
पुलिस के मुताबिक आरोपी चटाई बेचने के बहाने ग्रामीण क्षेत्रों में घूमते थे। ज्वेलर्स से छोटे लेन-देन में असली सोना गिरवी रखकर विश्वास कायम करते और बाद में नकली पत्तियां देकर लाखों रुपए लेते थे। पत्तियों पर सोने की पॉलिश होने से शुरुआती जांच में पहचान मुश्किल होती थी।
अर्जुन्दा में भी कोशिश
पुलिस ने दूसरे जिलों के ज्वेलर्स को गिरोह के तरीके की जानकारी दी। इसी दौरान अर्जुन्दा में करीब 25 लाख हासिल करने कोशिश की कुछ आरोपियों को सीसीटीवी और अन्य सुरागों के आधार पर आरपीएफ नागपुर की मदद से पकड़ा गया। पुलिस ने 23 नकली व एक असली पत्ती, करीब 240 ग्राम सामग्री, 16,190 रुपए नकद, बाइक और अन्य सामान जब्त किया है।
