Wednesday, October 7, 2026

जुनवानी में चिट्टे के साथ UP का युवक गिरफ्तार, 10.51 ग्राम हेरोइन और iPhone जब्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुपेला थाना की स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने जुनवानी क्षेत्र में ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को 10.51 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 05 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि जुनवानी से खम्हरिया मार्ग पर एक व्यक्ति चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर तत्काल रेड कर संदिग्ध को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद मोनिस अंसारी उम्र 23 वर्ष बताया। वह मूल रूप से महमूदनगर सरवट मोहल्ला, मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश का रहने वाला है और हाल में चौहान ग्रीनवैली जुनवानी में रह रहा था।
तलाशी में उसके पास से 10.51 ग्राम चिट्टा/हेरोइन कीमत 2,10,200 रुपये और घटना में प्रयुक्त एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन कीमत 50,000 रुपये बरामद किया गया। कुल 2,60,200 रुपये की मशरूका जब्त की गई।
आरोपी के खिलाफ थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1494/2026 धारा 21(ख) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों की बिक्री या सेवन की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news