Wednesday, October 7, 2026

गीले एवं सूखे कचरे के निष्पादन के लिये जामुल में 96 लाख रुपये की लागत से स्थापित होगा सयंत्र

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिका जामुल क्षेत्र में विकास के कार्य अनवरत रूप से जारी है। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत वार्ड क्र. 17 में लगभग 96 लाख रूपये की लागत से कचरा प्रबंधन हेतु प्लांट स्थापित किया जा रहा है।जिसका नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने भूमि पूजन किया।उन्होंने बताया कि नगर पालिका जामुल क्षेत्र में चाहे केन्द्र सरकार की योजना हो या राज्य सरकार की, प्रत्येक योजना को क्रियांवित करने नगर पालिका जामुल में प्राथमिकता दी जाती है।

नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि डोर टू डोर कलेक्शन से आने वाले सुखा एवं गीले कचरा का निष्पादन इस नये बनने वाले संयंत्र में होगा। उन्होंने कहा भविष्य को ध्यान में रखते हुए एवं जामुल की बढ़ती आबादी को पर्याप्त सुविधा देने के लिये इस प्रकार के कार्य के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। जिसे हमारी डबल इंजन की सरकार ने स्वीकृति किया और 96 लाख रूपये की राशि संयंत्र स्थापना के लिए प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन सिर्फ नीतिगत योजना नहीं है, बल्कि यह एक आंदोलन है जो अनवरत चलेगा। जिससे पालिका जामुल साफ सुथरा एवं स्वच्छ रहेगा।मैं नगर के प्रथम नागरिक होने के नाते आप सभी नगर वासियों से अपील करता हु कि अपने घरों के कचरा को हमारे स्वच्छता दीदी,स्वच्छता मित्रों को दे, उसे नाली या सड़क में ना फेंके। मैं आप सबसे सहयोग की अपेक्षा रखता हूं।

भुमिपूजन के अवसर पर पार्षदण कविता विश्वाल, के राजू, उपअभियंता विनायक गर्ग, रामु देवांगन, बाली बर्मन, पीआईयु गौरव केशरवानी, तोरण साहू सुपरवाईजर अनिता साहू, हेमिन साहू सहित स्वच्छता दीदी उपस्थित थीं। भुमिपूजन का कार्य पंडित राजेश्वर शर्मा द्वारा सम्पन्न कराया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news