Tuesday, October 6, 2026

कथा के अंतिम दिवस पर भावुक हुए पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बोले: इस आयोजन को कभी नहीं भूलूंगा

भिलाई : न्यूज़ 36 : उतई में सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भावुक हो गए। कथा के अंतिम दिन उन्होंने कहा कि यह आयोजन मेरे जीवन का अविस्मरणीय आयोजन है, इसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।
सात दिनों तक ग्राम बोरीगारका (पाऊवारा) में धर्म ज्योति सनातन सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में पूर्व मंत्री साहू लगातार उपस्थित रहे और पूरी कथा बैठकर सुनी। अंतिम दिवस पर उन्होंने परम पूज्य आचार्य पं. युवराज पांडेय जी महाराज का अपने निज निवास पाऊवारा में सम्मान किया और गले मिलकर भावुक विदाई दी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराज जी की वाणी ने पूरे क्षेत्र को राममय कर दिया। सात दिन कैसे बीत गए पता ही नहीं चला। आज उन्हें विदा करते हुए मन भारी हो रहा है, छोड़ने का मन नहीं कर रहा है।
उन्होंने कहा कि कथा के सफल आयोजन के लिए मैं आचार्य जी, समस्त संत समाज, क्षेत्र की जनता, प्रशासन, पुलिस विभाग, आयोजक समिति के सभी कार्यकर्ताओं और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी के सहयोग से ही यह दिव्य आयोजन सफल हो पाया।
विदाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news