Monday, October 5, 2026

रिसाली निगम चुनाव : कांग्रेस की बैठक , पूर्व CM सहित वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

भिलाई : न्यूज़ 36 : रिसाली नगर निगम के आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार, 5 अक्टूबर को आयोजित की गई । बैठक में संगठनात्मक तैयारियों, आपसी संवाद और आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, रिसाली नगर निगम के पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक मोहन मरकाम तथा सहपर्यवेक्षक कन्हैया अग्रवाल उपस्थित रहे।

बैठक का आयोजन शाम 5 बजे आशीर्वाद भवन, मैत्री कुंज, रिसाली में आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कांग्रेस के वरिष्ठजनों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, AICC सदस्यों, विधायक एवं पूर्व विधायक, महापौर, पार्षद एवं पूर्व पार्षद सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI, सेवादल, संचार विभाग, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा ब्लॉक, जोन, वार्ड एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की थी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बैठक का उद्देश्य आगामी चुनाव की तैयारियों के साथ संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय एवं संवाद बढ़ाने पर सामूहिक चर्चा करना है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news