Saturday, October 3, 2026

गांधी जयंती पर नगर पंचायत साजा में स्वच्छता अभियान का आयोजन

विधायक ईश्वर साहू सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की साफ-सफाई, दिलाई स्वच्छता की शपथ

साजा(अभिषेक):न्यूज़ 36 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर  नगर पंचायत साजा में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साजा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक  ईश्वर साहू , नगर पंचायत साजा के अध्यक्ष हिमांशु वर्मा , उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा सिंह , समस्त पार्षदगण कमल सिंह, पार्वती वर्मा, नेहा यादव, दुर्गा गोयल, एल्डरमैन प्रदीप सोनी, मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू , किसान मोर्चा के सदस्य ज्वाला सिंह एवं  मूलचंद शर्मा , बल्लू साहू, अरुण वर्मा,सहित ब्लॉक के विभिन्न जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

स्वच्छता अभियान में साजा एसडीएम  कृष्ण कुमार साहू , तहसीलदार विनोद बंजारे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बसंत कुमार लोन्हरे तथा ब्लॉक मुख्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ मिलकर साजा नगर के अटल परिसर, एसडीएम कार्यालय परिसर एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छ एवं सुंदर साजा के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में माननीय विधायक  ईश्वर साहू  द्वारा उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news