दुर्ग : न्यूज़ 36 : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण एवं सेवा कार्य किया गया। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ आत्मीय समय बिताया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, लोकसभा सांसद विजय बघेल, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रितपाल बेलचंदन, मंत्री शैलेंद्र शैंडे एवं मंडल भाजपा अध्यक्ष कौशल साहू सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि सेवा भारतीय संस्कृति का मूल भाव है। समाज के बुजुर्ग हमारे अनुभव और संस्कारों की धरोहर हैं। उनके बीच समय बिताना और उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा कार्यों में सहभागी बन रहे हैं।
लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान और उनकी देखभाल हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा केवल किसी वस्तु का वितरण करना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के साथ अपनत्व और संवेदना के साथ खड़ा होना है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर सेवा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के बीच पहुंचकर सेवा कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। वृद्धाश्रम में फल वितरण का उद्देश्य बुजुर्गों के साथ आत्मीयता के कुछ पल बिताना और उन्हें यह एहसास कराना है कि समाज उनके साथ खड़ा है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में आगे भी विभिन्न सेवा गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सेवा कार्य से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
