Tuesday, September 29, 2026

BSP से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, फरार 7वां आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई स्टील प्लांट (BSP) परिसर से 100 किलो स्क्रैप कॉपर केबल चोरी के मामले में थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने फरार आरोपी जेठूराम (53 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला 3 सितंबर 2026 का है। CISF इकाई BSP ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी प्लांट में घुसकर केबल चोरी कर रहे थे। CISF ने मौके पर ही आरोपियों को पकड़ा था। पुलिस ने पूर्व में 6 आरोपियों ; हरीश बाग, प्रेम कुमार, दीपक ठाकुर, अंकुश ठाकुर, प्रीतम उर्फ पंचू और जीवन सरदार को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 50 हजार की 100 किलो कॉपर केबल और 30 हजार के 4 मोबाइल, कुल 80 हजार का माल जब्त किया गया था।
फरार चल रहे 7वें आरोपी जेठूराम, निवासी डी ब्लॉक, सर्कस मैदान, सुपेला को 29 सितंबर को पकड़ा गया।

सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी, पुरुषोत्तम साहू, अमित सिंह और जय नारायण की भूमिका रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news