Tuesday, September 29, 2026

सांसद विजय बघेल के सुरक्षा अधिकारी गोविंद दीक्षित सेवानिवृत्त, सांसद कार्यालय में भावभीनी विदाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : सांसद विजय बघेल की सुरक्षा में पदस्थ सुरक्षा अधिकारी गोविंद दीक्षित के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर सांसद कार्यालय में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में सांसद विजय बघेल ने दीक्षित को शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवाकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 से 2026 तक लगभग 18 वर्षों की शासकीय सेवा के दौरान दीक्षित ने पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। सांसद की सुरक्षा व्यवस्था में उनकी सेवाएं महत्वपूर्ण एवं सराहनीय रही हैं।
सांसद बघेल ने कहा कि सेवानिवृत्ति शासकीय सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने दीक्षित के स्वस्थ, सुखमय एवं आनंदमय भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में सांसद कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं सहयोगी उपस्थित रहे। इस अवसर पर दीक्षित को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। दीक्षित ने सांसद एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं भावुक वातावरण में संपन्न हुआ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news