Sunday, September 27, 2026

राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतिभा खोज परीक्षा योजना में भिलाई- छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी शामिल

भिलाई : न्यूज़ 36 :  भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा को बढ़ावा देने तथा स्कूली विद्यार्थियों की सांस्कृतिक अभिरुचियों को शिक्षा के साथ जोड़ते हुए उनकी प्रतिभा को निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए राष्ट्रीय सांस्कृतिक खोज परीक्षा योजना के तहत हर वर्ष 400 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर कि दस वर्षीय छात्रवृत्ति योजना के लिए किया जाता है।

इसमें जनजाति शोधार्थी, लोक संस्कृति कर्मी एवं पूर्व के जिला स्रोत व्यक्ति राम कुमार वर्मा द्वारा राष्ट्रीय सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली से निरंतर जुड़कर 10 से 14 वर्ष के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित करने का सक्रिय प्रयास विगत इक्कीस वर्षों से कर रहें हैं। इसके तहत मेंहदी, अभिव्यक्त रेखाएं, छत्तीसगढ़ी चउक पुरना, रउताईन हाथा, सृजनात्मक लेखन, पेपर क्राफ्ट्स, ओरिगेमी कला में छात्रों को राष्ट्रीय छात्रवृति योजना का लाभ इनके प्रयासों से मिला है।

इस वर्ष 26-27 के लिए केंद्र की ओर से रविंद्र भवन भोपाल में आयोजित सांस्कृतिक प्रतिभा खोज परीक्षा योजना में भिलाई सहित रायगढ़, खैरागढ़, बिलासपुर के छात्र वर्णिका वर्मा व श्रद्धा ठाकुर‌ दृश्यात्मक कला चउक पुरना, दीक्षा वर्मा, सुमन साहू रउताईन हाथा, कनक साहू छतीसगढ़ी लोक गीत, सहित कत्थक प्रदर्शनकारी कलाओं के तहत अन्यया नामदेव, राधिका शर्मा, विजेता, यशिका पांडेय, अश्विका, प्रतिष्ठा ताम्रकार, किंजल पटेल आदि ने अपने गुरु के मार्गदर्शन में प्राप्त कलात्मक शिक्षा का प्रदर्शन किया।

इस दौरान रायगढ़ घराना के कत्थक गुरु पंडित सुनील वैष्णव, वसंती वैष्णव, डॉ. संगीता कापशे, प्रणिता पटेल सहित पालक दुष्यंत वर्मा, कामिनी साहू, आशा यादव, देवेंद्र कुमार साहू, संग्राम सिंह पटेल, कामिनी नामदेव, नारायण सिंह ठाकुर, सूरत ताम्रकार आदि उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news