Thursday, September 24, 2026

‘आरंभ’ की ओर से ‘इंद्रधनुष-2026’ और सांगठनिक बैठक 27 को

भिलाई : न्यूज़ 36 : प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ साहित्य समिति के बैनर तले हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य में विशेष साहित्यिक कार्यक्रम ‘इंद्रधनुष’ (रंग हैं अनेक, भाव है एक) का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 27 सितंबर रविवार को भिलाई निवास के इंडियन कॉफी हाउस सभागार में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगा। इसी के साथ संस्था की 10वीं सांगठनिक बैठक भी संपन्न होगी। साहित्यिक कार्यक्रम ‘इंद्रधनुष’ के इस आयोजन में ‘आरंभ’ के सुधी रचनाकार सदस्य कविता, लघुकथा, गीत, ग़ज़ल, व्यंग्य, कहानी एवं रुबाई-दोहा-मुक्तक आदि विभिन्न विधाओं में अपनी 3 से 4 मिनट की प्रस्तुति देंगे। अध्यक्षता: आचार्य डॉ. महेश चंद्र शर्मा (मुख्य सलाहकार, ‘आरंभ’) करेंगे। मुख्य अतिथि जाने-माने शिक्षाविद प्रो. डॉ. देवेंद्रनाथ शर्मा और अतिथि वक्ता व्यंग्यकार विनोद साव होंगे। विषय प्रवर्तन तारकनाथ चौधुरी करेंगे। मुख्य संचालन राकेश गुप्ता ‘रुसिया’ करेंगे। काव्य पाठ संचालन शायरा नुरूस्सबाह खान ‘सबा’ (महासचिव, ‘आरंभ’) करेंगी। सरस्वती वंदना सस्वर संध्या साटकर करेंगी। स्वागत उद्बोधन प्रदीप भट्टाचार्य (अध्यक्ष, ‘आरंभ’) करेंगे और आभार प्रदर्शन अमृता मिश्रा करेंगी। यह जानकारी संस्था के प्रवक्ता जाविद हसन ‘भाईजान’ ने दी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news