दुर्ग : न्यूज़ 36 : महिला पर थूकने का आरोप लगाते हुए आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई।प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5),351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। उतई पुलिस ने बताया कि प्रार्थी प्रीतम कुमार बघेल बीएसपी प्लांट में ठेकेदारी का काम करता है और वह आंगनबाड़ी के पास उमर पोटी भाठा में अपनी मम्मी मंगलिन बाई के साथ रहता है। 20 सितंबर की सुबह 8:00 बजे उसकी माता मंगलिन बाई बोरिंग से नहा कर वापस घर आ रही थी। उसी समय वह रोड में थूक दी।इस बात को लेकर आरोपी राकेश ने कहा कि मुझे देखकर क्यों थूक रहे हो। इस बात पर बहस करते हुए आरोपी ने उसकी मां के साथ गाली गलौज की। यह जानकारी उसकी मां ने आकर प्रार्थी को दी। प्रार्थी घर के बाहर निकला और राकेश से कहा कि तुम मेरी मां को क्यों गाली बक रहे हो।इस पर राकेश एवं उसके पिता नरसिंह दोनों ने कहा कि हां हम गाली बक रहे हैं, तेरे को भी जान से मार देंगे।यह कहते हुए धमकी दी और गाली गलौज करते हुए हाथ में रख बेस बल्ला से मारपीट किए, जिससे प्रार्थी के सिर, हाथ में चोटे आई।
