भिलाई : न्यूज़ 36 : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से मंगल भवन चरोदा में भिलाई-चरोदा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी चुनाव की रणनीति और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बूथ स्तर की तैयारियों को मजबूत करने और घर-घर तक पहुंचने की रणनीति पर विशेष मार्गदर्शन दिया। चुनाव में विजय हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने हम जीतेंगे, हमन जीतबो का गूंजायमान नारा दिया जिससे पूरा मंगल भवन परिसर कार्यकर्ताओं के उत्साह और नारेबाजी से गूंज उठा। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्ग संभाग प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, दुर्ग जिला प्रभारी रामजी भारती, क्रेडा अध्यक्ष एवं संभाग चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष व जिला चुनाव प्रभारी नीलू शर्मा, रायपुर नगर निगम सभापति सूर्यप्रकाश राठौर तथा चुनाव सह. प्रभारी व प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, मंडल प्रभारी बिजेंद्र सिंह व मनोज तिवारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष शशिकांत बघेल, चरोदा मंडल अध्यक्ष ए गौरीशंकर, भिलाई.3 मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, निगम में नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय, मंडल महामंत्री पूर्णिमा ठाकुर, राजेश मौर्य, श्यामसुंदर जायसवाल व समीर अग्रवाल सहित भिलाई. चरोदा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
