Thursday, September 24, 2026

अंजोरा-पुलगांव मार्ग पर आज से 26 तक भारी वाहनों की नो एंट्री

शिवनाथ नदी में गणेश विसर्जन के लिए बनाई व्यवस्था

भिलाई : न्यूज़ 36 : गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने 24 से 26 सितंबर तक अंजोरा-पुलगांव मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। शिवनाथ नदी विसर्जन स्थल पर बड़ी संख्या में समितियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए इस मार्ग पर मालवाहक और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल गणेश प्रतिमा विसर्जन से संबंधित वाहनों को इस मार्ग से जाने की अनुमति होगी। प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए मुर्गा चौक से 25 मिलियन चौक, सेक्टर-9 चौक, एमडी बंगला तिराहा, जेल तिराहा, महाराजा चौक, पुलगांव चौक होते हुए शिवनाथ नदी विसर्जन स्थल तक मार्ग तय किया गया है।

इस दौरान अंजोरा की ओर से पुलगांव आने वाले मालवाहक और भारी वाहनों को बाईपास मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं अंडा की ओर से आने वाले भारी और मध्यम वाहनों को रिसामा, गाड़ाडीह, फुंडा, पाटन-अभनपुर होते रायपुर की ओर भेजा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने गणेश समितियों से अनावश्यक संख्या में वाहन नहीं लाने और सीमित वाहनों के साथ विसर्जन स्थल पहुंचने की अपील की है। नागरिकों से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने कहा है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news