भिलाई : न्यूज 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रबंधक (एलडीसीपी) के पद पर कार्यरत विनय कुमार पवार ने लद्दाख की दुर्गम परिस्थितियों में आयोजित हाफ मैराथन में प्रेरणादायक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 11,155 फीट की ऊंचाई पर 21.1 किलोमीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की।
कम ऑक्सीजन, कठिन पहाड़ी भू-भाग और अत्यधिक ऊंचाई के बीच इस मैराथन को पूरा करना उनकी शारीरिक सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। नियमित कार्यदायित्वों के साथ फिटनेस के प्रति उनका अनुशासन इस उपलब्धि को और भी विशेष बनाता है।
उनकी इस उपलब्धि पर सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
11,155 फीट की ऊंचाई पर हाफ मैराथन पूरी कर भिलाई इस्पात संयंत्र के विनय कुमार पवार ने रचा कीर्तिमान
आप की राय
[yop_poll id="1"]
