Friday, September 18, 2026

दो दर्जन से ज्यादा अफसरों के तबादले, CMHO-सिविल सर्जन भी बदले गए

रायपुर : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने दो दर्जन से ज्यादा अफसरों और चिकित्सा विशेषज्ञों के तबादले किए हैं। CMHO, सिविल सर्जन समेत कई अधिकारियों की नई पदस्थापना हुई।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। विभाग ने दो दर्जन से ज्यादा अधिकारियों और चिकित्सा विशेषज्ञों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), सिविल सर्जन समेत विभिन्न पदों पर कार्यरत चिकित्सा विशेषज्ञ और अन्य अधिकारी शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय स्तर पर किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

तबादले के बाद अब संबंधित जिलों और स्वास्थ्य संस्थानों में नई पदस्थापना के अनुसार अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय होंगी। स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news