Tuesday, September 15, 2026

दुर्ग पुलिस का अड्डेबाजी और शराबखोरी पर शिकंजा, एक दिन में 39 प्रकरण दर्ज

चौक-चौराहों, बाजारों और पार्कों में चला विशेष अभियान, खुर्सीपार में सबसे ज्यादा 11 कार्रवाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान खिलाफ दुर्ग पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाया। 13 सितंबर को सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ कुल 39 प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस टीमों ने चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, पार्कों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग एवं निगरानी की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और अड्डेबाजी करते पाए गए लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई।

खुर्सीपार में सबसे ज्यादा कार्रवाई

अभियान के दौरान खुर्सीपार थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 11 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा दुर्ग में 8, मोहन नगर और जामुल में 5-5, नंदिनी नगर में 3, जेवरा-सिरसा, पुलगांव और सुपेला में 2-2 तथा पुरानी भिलाई में 1 प्रकरण में कार्रवाई की गई।

थानावार कार्रवाई इस प्रकार रही

खुर्सीपार – 11 प्रकरण

दुर्ग – 08 प्रकरण

मोहन नगर – 05 प्रकरण

जामुल – 05 प्रकरण

नंदिनी नगर – 03 प्रकरण

जेवरा-सिरसा – 02 प्रकरण

पुलगांव – 02 प्रकरण

सुपेला – 02 प्रकरण

पुरानी भिलाई – 01 प्रकरण

कुल – 39 प्रकरण

सार्वजनिक शांति बनाए रखने पुलिस की सख्ती

पुलिस के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र होकर शराब सेवन और अड्डेबाजी के कारण सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन रही थी। ऐसे स्थानों पर निगरानी और चेकिंग बढ़ाते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की विशेष अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारियों, थाना एवं चौकी स्टाफ, पेट्रोलिंग टीमों तथा पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने समन्वित रुप से कार्रवाई की।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध अथवा असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने और जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news