Tuesday, September 15, 2026

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का चयन, भव्य समारोह में हुआ सम्मान

भिलाई : न्यूज़ 36 : द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासन, पुलिस,शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित अतिथियों ने शामिल होकर सफल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में नगर पुलिस अधीक्षक निशांत पाठक, जिला आबकारी अधिकारी दुर्ग अंकुश बेनर्जी, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी प्रांशु तिवारी, सहायक संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट ऑडिट चंद्रकांत सोम, सुप्रिटेंडेंट सेंट्रल GST आशीष बिस्वास, भिलाई टाइम्स के संस्थापक एवं संपादक यशवंत साहू तथा हिंदू मिलन सेवा समिति भिलाई के जनरल सेक्रेटरी सुभाष साहा विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने NEET में सफल विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें आगे की पढ़ाई और करियर के लिए शुभकामनाएं दीं।

55 विद्यार्थियों के बैच में 25 का NEET में चयन

द फ्लैश एकेडमी के मुताबिक, इस वर्ष करीब 55 विद्यार्थियों के बैच में 25 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल की है। एकेडमी ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में अधिकांश निम्न और निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कई अभिभावक भावुक नजर आए और उन्होंने एकेडमी के डायरेक्टर तुहीन मंडल एवं पूरी टीम के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर तुहीन मंडल ने भी सफल विद्यार्थियों को शॉल ओढ़ाकर और स्टेथस्कोप देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों की उपलब्धि को उनके कठिन परिश्रम के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया गया।
साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता

सम्मान समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से विद्यार्थियों और अभिभावकों को साइबर सिक्योरिटी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध और डिजिटल फ्रॉड से बचने के उपाय बताए तथा लोगों को ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहने के लिए जागरूक किया।

विद्यार्थियों की सफलता, अभिभावकों की भावनाओं और शिक्षकों के समर्पण से समारोह का माहौल भावुक और प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम के अंत में द फ्लैश एकेडमी परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news