दुर्ग : न्यूज़ 36 : चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव के अपराध क्रमांक 247/2025 में प्रभावी विवेचना और न्यायालयीन समन्वय के चलते आरोपियों को सजा दिलाने में सफलता मिली है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी दुर्ग ने कोर्ट मुहर्रिर आरक्षक खेमू राम साहू सहित विवेचना टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।
मामले में तत्कालीन चौकी प्रभारी निरीक्षक प्रकाश कांत ने प्रारंभिक विवेचना व आरोपियों की गिरफ्तारी की, वहीं उप निरीक्षक खगेंद्र पठारे ने अग्रिम विवेचना कर न्यायालय में चालान पेश किया। माननीय न्यायालय ने 5 सितंबर 2026 को अभियुक्तों को धारा 109 सहपठित 3(5) BNS में 10 वर्ष सश्रम कारावास व अर्थदंड और धारा 296 BNS में 1 माह साधारण कारावास व अर्थदंड से दंडित किया।

विवेचना में हेड कांस्टेबल पुनेश साहू, कांस्टेबल वसीम खान, महिपाल यादव, नरोत्तम साहू, श्याम सिंह और रामेश्वर कोमा का सहयोग रहा।
कोर्ट मुहर्रिर आरक्षक क्रमांक 307 खेमू राम साहू ने समंस/वारंट की तामीली, समयबद्ध जानकारी और न्यायालय-थाना समन्वय में विशेष तत्परता दिखाई, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
