Monday, September 14, 2026

भिलाई के सूर्या TI मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, 7-8 युवतियों पर बाउंड ओवर की कार्रवाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : सूर्या TI मॉल के सेकंड फ्लोर पर स्थित स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने औचक छापा मारा।
ASP सिटी शोभराज अग्रवाल के निर्देश पर CSP निशांत पाठक, DSP (IUCAW) भारती मरकाम की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान सुपेला थाना प्रभारी SN सिंह और स्मृति नगर चौकी प्रभारी अमित अंडानी भी मौजूद रहे।
मॉल प्रबंधन के अनुसार स्पा सेंटर वाली जगह सोल्ड प्रॉपर्टी है और वहां की लाइट-पानी की सप्लाई बंद कर दी गई थी, इसके बावजूद अंदर युवतियां और अन्य लोग मौजूद मिले, जिन्हें पुलिस ने बाहर निकाला।
पुलिस ने जांच के बाद कुल 7-8 युवतियों पर बाउंड ओवर (मुचलका पाबंद) की कार्रवाई की है।
CSP निशांत पाठक ने कहा कि शहर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे ठिकानों पर लगातार सख्त चेकिंग जारी रहेगी। फिलहाल किसी अनैतिक कार्य की पुष्टि नहीं हुई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news