भिलाई : न्यूज़ 36 : जुनवानी रोड स्थित गैलेक्सी हॉल में छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित UCC कानून को लेकर मुस्लिम जनसंवाद और संभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जनाब सलाम रिजवी, वर्तमान अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, वक्फ बोर्ड सदस्य फिरोज भाई, सीरत पाक कमेटी के अध्यक्ष सोहेल सेठी, अधिवक्ता शकील अहमद सिद्दीकी, अधिवक्ता अजहर अली, मुफ्ती साहब, सोहेल राइन सहित प्रदेश भर के मौलाना, मदरसा-मस्जिद कमेटियों के सदर और दानिशमंद हजरात शामिल हुए।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि UCC कानून बनने से मुस्लिम पर्सनल लॉ और शरीयत कानून में किसी तरह का हस्तक्षेप न हो। अल्पसंख्यकों के हित, धार्मिक स्वतंत्रता, गरिमा और मौलिक अधिकार यथावत बने रहें, इस पर चर्चा की गई। मुस्लिम उलेमाओं और अधिवक्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखे।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
