Sunday, September 13, 2026

जलाशयों से 7000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बढ़ा शिवनाथ नदी का जलस्तर

महमरा एनीकेट से साढ़े 5 फीट ऊपर बह रहा

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिले में शुक्रवार को हुई तेज बारिश और जलाशयों से शिवनाथ नदी में करीब 7000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। दुर्ग स्थित महमरा एनीकेट से करीब साढ़े 5 फीट ऊपर पानी बह रहा है। नदी में बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए तटवर्ती गांवों के रहवासियों को सतर्क रहने और नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है।

लगातार बारिश के साथ जलाशयों से पानी छोड़े जाने के कारण शिवनाथ नदी में जलप्रवाह बढ़ा है। महमरा एनीकेट के ऊपर से पानी बहने के कारण नदी किनारे और आसपास के निचले इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

प्रशासन ने तटवर्ती गांवों के लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे जाने से बचें और बच्चों तथा मवेशियों को भी नदी से दूर रखें। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संबंधित विभागों द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

लोगों को सलाह दी गई है कि नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण किसी भी स्थिति में नदी पार करने या उसके करीब जाने का प्रयास न करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news