Friday, September 11, 2026

वाट्सऐप ट्रेडिंग में 9.72 लाख की ठगी, 40 प्रतिशत रिटर्न का झांसा

भिलाई : न्यूज़ 36 : वाट्सऐप पर ट्रेडिंग में अपूर्व मुनाफे का लालच देकर भिलाई के एक प्रौढ़ से 9 लाख 72 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि सेक्टर-7 निवासी महेन्द्र कुमार (53) ने शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच आरोपियों ने फेसबुक के ज़रिए उनसे संपर्क किया। इसके बाद वाट्सऐप पर ट्रेडिंग का झांसा देकर प्रतिदिन 40 प्रतिशत रिटर्न का लालच दिया। झांसे में आकर महेन्द्र कुमार ने विभिन्न बैंक खातों और यूपीआई माध्यमों से 9 लाख 72 हजार रुपए जमा किए। आरोपियों ने 46 लाख 23 हजार रुपए लौटाने की बात कही, लेकिन बाद में खाता संख्या गलत बताकर फिर से रकम जमा करने कहा तब ठगी का एहसास हुआ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news