Friday, September 11, 2026

लिफ्ट मांगकर युवक ने छीनी एक्टिवा

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पुलगांव थाना क्षेत्र में लिफ्ट मांगने के बहाने एक युवक ने मजदूर से मारपीट कर उसकी एक्टिवा, मोबाइल और नकदी लूट ली। घटना के बाद पीड़ित ने अंजोरा चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित श्रीराम मेस, न्यू सिविक सेंटर भिलाई में मजदूरी करता है और ग्राम मनगटा का निवासी है। वह नौ सितंबर की शाम करीब चार बजे एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एनपी 0475 से भिलाई से अपने गांव मनगटा जा रहा था। पुलगांव स्थित स्वराज ट्रैक्टर शोरूम के पास एक अनजान युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। युवक ने खुद को सेंट्रिंग काम करने दुर्ग आया बताकर महमरा-रसमड़ा तक छोड़ने का आग्रह किया। एक जगह रुकने के बाद अचानक उसकी जेब से करीब 500 रुपये, मोबाइल और एक हजार रुपये नकद निकालने लगा। विरोध करने पर उसने पीड़ित का गला पकड़कर झाड़ियों की ओर धक्का दे दिया और एक्टिवा लेकर फरार हो गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news