OBC के 11 और SC के 6 वार्ड, महापौर का पद OBC के लिए आरक्षित
भिलाई : न्यूज़ 36 : नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के 40 वार्डों का आरक्षण सामने आ गया है। आरक्षण सूची में सामान्य, OBC, SC और ST वर्ग के साथ महिला आरक्षण भी निर्धारित किया गया है। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब चुनावी मैदान में संभावित प्रत्याशियों की तस्वीर भी बदलने लगी है।
जारी सूची के अनुसार 16 वार्ड सामान्य मुक्त रखे गए हैं, जबकि 5 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं। वहीं OBC वर्ग के लिए कुल 11 वार्ड आरक्षित हैं, जिनमें 7 OBC मुक्त और 4 OBC महिला वार्ड शामिल हैं।
अनुसूचित जाति के लिए कुल 6 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें 4 SC मुक्त और 2 SC महिला वार्ड हैं।
अनुसूचित जनजाति के लिए 2 वार्ड आरक्षित हैं, जिसमें एक ST मुक्त और एक ST महिला वार्ड शामिल है।
भिलाई-चरोदा के 40 वार्डों का आरक्षण




आरक्षण का वर्गवार गणित
कुल वार्ड: 40
सामान्य मुक्तः 16
सामान्य महिला: 5
OBC मुक्तः 7
OBC महिला: 4
SC मुक्तः 4
SC महिला: 2
ST मुक्तः 1
ST महिला: 1
इस तरह OBC वर्ग के लिए कुल 11 वार्ड, SC के लिए 6 वार्ड और ST के लिए 2 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। महिला आरक्षण के तहत सामान्य, OBC, SC और ST वर्ग के कुल 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
महापौर पद OBC के लिए आरक्षित
भिलाई-चरोदा नगर निगम में महापौर का पद OBC वर्ग के लिए आरक्षित होने से इस बार चुनाव में पिछड़ा वर्ग की भूमिका अहम हो गई है। अब प्रमुख राजनीतिक दलों में महापौर पद के लिए OBC वर्ग से मजबूत और प्रभावशाली चेहरे की तलाश शुरु होने की उम्मीद है। वार्ड आरक्षण सामने आने के बाद पार्षद पद के संभावित दावेदारों की स्थिति भी बदल गई है। कई सामान्य वार्डों में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रास्ता खुला है, जबकि OBC, SC और ST आरक्षित वार्डों में संबंधित वर्ग के प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में उतर सकेंगे।
