दुर्ग : न्यूज़ 36 : मोहन नगर थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 11 शंकर नगर दुर्ग निवासी दिमागी रूप से कमजोर युवक 17 अगस्त को काशी जाने के लिए घर से निकला परंतु अब तक वह वापस नहीं लौटा। उसके पिता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने धारा 140 (3) के तहत गुम इंसान का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सालिक राम साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका छोटा लड़का अमन साहू 23 वर्ष कक्षा नवी तक की पढ़ाई किया है और वह दिमागी रूप से कमजोर है। 17 अगस्त को रात में वह घर में अपनी बहन प्रीति एवं बड़ा भाई करण साहू से बोला कि मैं काशी जा रहा हूं और अब वापस नहीं आऊंगा ।यह कहकर वह घर से निकल गया था। जिसका पता तलाश किया परंतु वह नहीं मिला था। युवक के पिता ने शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस को बताया है कि उसका लड़का स्वतंत्र होता तो घर वापस आ जाता। निश्चित ही कोई अज्ञात व्यक्ति उसके लड़के को बहला फुसला कर ले गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
