Tuesday, August 18, 2026

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुंआ खेल रहे तीन जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा

भिलाई : न्यूज़ 36 : छावनी थाना पुलिस ने अभियान कार्रवाई के दौरान कैंप-1 क्षेत्र में जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,250 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद की है। कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए।पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को छावनी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अपने हमराह आरक्षकों के साथ शासकीय वाहन से टाउन पेट्रोलिंग एवं अभियान कार्रवाई पर रवाना हुए थे। इसी दौरान नंदनी रोड पर मुखबिर से सूचना मिली कि मोहन टेंट हाउस के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे कैंप-1 भिलाई में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने गवाहों अनुज गिरी और इमरान खान को धारा 179 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर मुखबिर की सूचना से अवगत कराया और उन्हें साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके की घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भाग निकले, जबकि तीन लोगों को मौके पर पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान चंदन गुप्ता (19 वर्ष), निवासी शारदा पारा कैंप-1, मोहन टेंट के पास; गौतम देशपांडे (21 वर्ष), निवासी संजय कबाड़ी के पास कैंप-2; और भूपेश साहू (21 वर्ष), निवासी शारदा पारा कैंप-2, श्रवण किराना के पास, भिलाई के रुप में हुई।

पुलिस ने आरोपियों के फड़ और कब्जे से कुल 6,250 रुपये तथा 52 पत्ती ताश बरामद कर गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार करने के बाद अपराध जमानतीय होने के कारण जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया। मामले में आगे की विवेचना जारी है तथा कायमी, जप्ती एवं गिरफ्तारी की सूचना संबंधित मजिस्ट्रेट को भेजी जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news