भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम ने भिलाई के समस्त संपत्तिकरदाताओं को राहत देते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 का संपत्तिकर जमा करने पर 4 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की है।
इस छूट का लाभ लेने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 है। अतः समस्त संपत्तिकरदाताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व अपना संपत्तिकर शीघ्र जमा कर छूट का लाभ उठाएं।
संपत्तिकर का भुगतान नगर पालिक निगम कार्यालय, आपके वार्ड में भ्रमण कर रहे टैक्स कलेक्टर अथवा ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
अतः समय पर संपत्तिकर जमा करें और 4% छूट का लाभ उठाएं।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
