Thursday, July 30, 2026

बीएसपी में ‘एआई कैटेलिस्ट क्विज’ का आयोजन, डिजिटल परिवर्तन एवं नवाचार को मिला प्रोत्साहन

बीएसपी में ‘एआई कैटेलिस्ट क्विज’ का आयोजन, डिजिटल परिवर्तन एवं नवाचार को मिला प्रोत्साहन

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग द्वारा 25 जुलाई 2026 को मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) में तिमाही बोनांजा क्विज ‘क्वेस्ट ऑन’ का आयोजन किया गया। ‘एआई कैटेलिस्ट’ थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में संयंत्र के विभिन्न विभागों से 110 से अधिक कर्मचारियों ने दो सदस्यीय टीमों के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), जनरेटिव एआई, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, साइबर सुरक्षा तथा उभरती प्रौद्योगिकियों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) शश पवन कुमार थे। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (एचआर-एलएंडडी)  संजीव कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (ईएमडी)  ऐमन अली तथा वरिष्ठ प्रबंधक (मैकेनिकल सर्विसेज)  हिमांशु वर्मा ने किया। रोचक प्रश्नों एवं इंटरैक्टिव ऑडियंस राउंड्स ने प्रतियोगिता को ज्ञानवर्धक एवं सहभागितापूर्ण बनाया, जिससे प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शकों ने भी सक्रिय रूप से भागीदारी की।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन)  निवेश विजयन एवं एए (मानव संसाधन)  गरेश कोडुरु की टीम ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार सहायक महाप्रबंधक (ओएचपी)  आशीष अग्रवाल एवं उप प्रबंधक (ओएचपी)  निखिल आहूजा की टीम को प्रदान किया गया। तृतीय पुरस्कार वरिष्ठ प्रबंधक (यूआरएम)  सुधांशु जमवाल एवं वरिष्ठ प्रबंधक (यूआरएम)  नागेश्वर राव एन. की टीम ने प्राप्त किया। विजेता टीमों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, वहीं अन्य उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

अपने संबोधन में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन)  पवन कुमार ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस औद्योगिक कार्यप्रणाली में व्यापक परिवर्तन का माध्यम बन रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि संयंत्र में प्रत्येक तिमाही एक विशेष एआई इनोवेशन पहल प्रारंभ की जाए, जिसके अंतर्गत कर्मचारी कार्यस्थल पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यावहारिक उपयोग से संबंधित अपने नवाचार एवं सुझाव प्रस्तुत करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की पहल कर्मचारियों की रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ भिलाई इस्पात संयंत्र में एआई आधारित कार्य संस्कृति को भी गति प्रदान करेगी।

कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता की समृद्ध परंपरा को भी स्मरण किया गया। स्वर्गीय  संजय शामकुवर, जो इस प्रतियोगिता के उत्साही प्रतिभागी एवं क्विज प्रेमी रहे थे, की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी एवं महाप्रबंधक (आंतरिक लेखा परीक्षा) सुश्री जयश्री शामकुवर द्वारा प्रतियोगिता का प्रायोजन किया गया। इस अवसर पर उनके योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news