दुर्ग : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम,गया नगर क्षेत्र में निर्माणधीन पानी टंकी में फिल्टर प्लांट का पानी पहुंचाने राइजिंग लाईन का विस्तार करने पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लगभग 121.03 लाख की लागत से होटल मान चौक से गया नगर तक बिछाए जाने वाले राइजिंग पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रारंभ किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में सभापति श्याम शर्मा,जल कार्य प्रभारी लीना दिनेश देवांगन वित्त विभाग प्रभारी एवं वार्ड क्रमांक-3 के पार्षद नरेंद्र बंजारे,,लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,श्रीमती शशि साहू,पार्षद गोविंद देवांगन,जितेंद्र महोबिया,सहायक अभियंता राजेन्द्र ढबाले, उपअभियंता विनोद मांझी,जल कार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
