बैंक खाते, एटीएम, चेकबुक और इंटरनेट बैंकिंग साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे आरोपी
भिलाई : न्यूज़ 36 : साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए भिलाई नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध में प्रयुक्त 26 लेयर-एक म्यूल बैंक खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, मोबाइल सिम और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराई थी। इन खातों का उपयोग ठगी की रकम प्राप्त करने, अन्य खातों में ट्रांसफर करने और नकद निकासी के लिए किया जा रहा था। पुलिस मुख्यालय तकनीकी सेवा (साइबर) के निर्देश पर थाना भिलाई नगर पुलिस ने 21 अप्रैल से पंजाब नेशनल बैंक के संदिग्ध खातों की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि वर्ष 2024 से 2026 के बीच इन खातों में साइबर ठगी की रकम जमा हुई, जिसे बाद में अन्य खातों में स्थानांतरित या निकाल लिया गया। इसी आधार पर इन्हें लेयर-1 म्यूल अकाउंट के रूप में चिन्हित किया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सभी 26 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, बैंकिंग दस्तावे और अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्य जब्ब किए गए हैं।
पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया उनके नाम : शंकर चौधरी (50) छावनी, कार्तिये साहू (24) ‘सेक्टर-छह, रूपेश कुमार देवांगन (20) सेक्टर-चार, अनील कुमार शर्मा (58) जामुल, कमल दास मानिकपुरी (33) छावनी, पुरुषोत्तम भारती (25) सुपेला, राकेश कुमार निर्मलकर (33) ग्राम बोरी, राहुल मेश्राम (25) नेहरू नगर, हिमांशु यादव (23) नेवई, अरविंद पासवान (20) कैलाश नगर दुर्ग, आदित्य कुमार वर्मा (23) कोहका, शैलेन्द्र विश्वकर्मा (24) गंजपारा दुर्ग, मोह. कमाल (28) सुपेला, महेन्द्र कुमार साहू (26) डुमरडीह, दुर्गा प्रसाद ठाकु (27) उतई, सचिन मेश्राम (44) उरल नारायण देवांगन (27) मीनाक्षी नगर दुर्ग, आशुतोष मिश्रा (24) कैप-दो, अभिषेक कुमार वर्मा (25) छावनी, जितेन्द्र हरिश कुमार (24) सेक्टर-11 प्रभावति (50) छावनी, गीता लाजेवार (45) खुर्सीपार, सतविन्दर कौर (30) जामुल, श्रुति वर्मा (28) ग्राम मेहकाखुव पाटन, प्रेम शीला चौधरी (27) खुर्सीपार अंकिता बंजारे (22) शंकर नगर शामिन है। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
