Wednesday, July 29, 2026

BSP के 126 कर्मियों ने लिया वॉलंटरी रिटायरमेंट, 31 जुलाई से होंगे कार्यमुक्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (Voluntary Retirement-VR) योजना के तहत 126 गैर-कार्यपालक (Non-Executive) कर्मचारियों के आवेदन स्वीकृत कर लिए गए हैं। जारी सूची के अनुसार सभी कर्मचारियों की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति 31 जुला 2026 से प्रभावी होगी।
जारी आदेश में संयंत्र के विभिन्न विभागों के इंजीनियरिंग एसोसिएट, जूनियर इंजीनियर, चार्जमैन, टेक्निकल एसोसिएट, सेक्शन एसोसिएट, एडमिनिस्ट्रेटिव एसोसिएट, हॉस्पिटल अटेंडेंट सहित अन्य पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी ब्लास्ट फर्नेस, बीआरएम, सेंट्रल मैकेनिकल मेंटेनेंस, सीओ-सीसीडी, एमडी, एमडब्ल्यूआरएम, आरएसएम, एसएमएस-2, एसएमएस-3, टाउन सर्विसेज, टेलीकॉम, वाटर मैनेजमेंट, प्लेट मिल, रेड, आरसीएल समेत कई प्रमुख विभागों में कार्यरत थे।

बीएसपी प्रबंधन द्वारा जारी सूची के अनुसार इन सभी कर्मचारियों की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति 31 जुलाई 2026 से लागू होगी। इसके साथ ही संबंधित विभागों में रिक्त होने वाले पदों पर भविष्य की कार्ययोजना और मानव संसाधन प्रबंधन को लेकर भी तैयारियां शुरु होने की संभावना है।
गौरतलब है कि इससे पहले संयंत्र के 39 अधिकारियों (Executive) की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति भी स्वीकृत की जा चुकी है। अब 126 गैर-कार्यपालक कर्मचारियों के वीआर स्वीकृत होने के बाद बीएसपी में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वालों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news