Sunday, July 26, 2026

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM उनका निर्णय प्रेरणादायी

रायपुर : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को सार्वजनिक जीवन में उच्च नैतिक मूल्यों, मर्यादा और उत्तरदायित्व के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। CM साय ने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए लिया गया यह फैसला सार्वजनिक जीवन से जुड़े हर व्यक्ति के लिए प्रेरणादायी है।

निष्ठा और समर्पण से निभाई हर जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सार्वजनिक जीवन में हर दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया है। उनकी कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता और राष्ट्र सेवा का भाव सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा से प्रेरणास्रोत रहा है।
PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए CM साय ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाई है।

उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि पद छोड़कर धर्मेंद्र प्रधान ने सिद्धांतों और नैतिकता का परिचय दिया है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनका राष्ट्रसेवा का संकल्प आगे भी देश के विकास को नई दिशा देता रहेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news