यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश
भिलाई : न्यूज़ 36 : जिला दुर्ग में नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) कौशलेंद्र देव पटेल ने विधिवत पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद सभी यातायात जोन प्रभारी, टैंगो एवं उनके हमराह स्टाफ की बैठक लेकर जिले की यातायात व्यवस्था की समीक्षा की।
सभी जोन प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करने एवं जाम की स्थिति निर्मित नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। पीक ऑवर (सुबह एवं शाम) के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर विशेष निगरानी रखने तथा यातायात को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया गया। बाजार क्षेत्रों में शाम के समय बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित होकर अनुशासित एवं जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
सड़क सुरक्षा, दुर्घटना नियंत्रण एवं आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनजागरूकता एवं प्रभावी प्रवर्तन पर विशेष बल दिया गया।
