रवींद्र संगीत और नजरूल गीतो की होगी प्रस्तुति, थीम सांग और ड्रामा भी
भिलाई : न्यूज़ 36 : इस्पात नगरी भिलाई में विगत 6.5 दशक से सक्रिय बंगीय साहित्य संस्था की ओर से रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई शनिवार को प्रगति भवन सिविक सेंटर में सुबह 11 बजे से आयोजित है। आयोजन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव होंगे। अध्यक्षता संस्था के वरिष्ठ सदस्य रविंद्र नाथ देबनाथ करेंगे। सम्मानित अतिथि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ईडी प्रोजेक्ट प्रबीर कुमार सरकार और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चितरंजन कर होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर और समाजसेवी मानब सेन होंगे।
बंगीय साहित्य संस्था की अध्यक्ष बानी चक्रवर्ती और महासचिव शुभेंदु बागची ने बताया कि विगत 65 वर्षों से निरंतर काम कर रही इस संस्था की स्थापना बांग्ला के प्रसिद्ध लेखक-कवि शिबव्रत देवानजी, डॉ. भवानी प्रसाद मुखोपाध्याय, समरेंद्र विश्वास और कुछ प्रमुख लेखकों ने की थी। बांग्ला भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं सांस्कृतिक सद्भाव को इस्पात नगरी में जीवंत बनाए रखते हुए संस्था बांग्ला भाषा में एक साहित्यिक पत्रिका ‘मध्यबलय’ का प्रकाशन कई वर्षों से कर रही है, जिसकेके संपादक बांग्ला के जनपक्षीय कवि दुलाल समाद्दार हैं।
आयोजन के संबंध में अध्यक्ष बानी चक्रवर्ती और महासचिव शुभेंदु बागची ने बताया कि इस ‘रवींद्र-नज़रूल उत्सव’ में थीम सांग, ड्रामा, विश्वकवि रवींद्रनाथ ठाकुर एवं कवि काज़ी नज़रूल इस्लाम पर गीत, काव्यपाठ होगा। जिसमें मुख्य कलाकार दीपेंद्र हालदार, बानी चक्रवर्ती, स्मृति दत्त, दीपाली दासगुप्ता, शुभेंदु बागची, अनीता सरकार, जॉली चक्रवर्ती, प्रकाशचंद्र मण्डल, संदीप मलिक, सुबीर रॉय, ब्रजेश मलिक, सोमाली शर्मा, सुजॉशा सेन, ममता सरकार, प्रभाष मंडल, गौतम शील, मनोरंजन दास, अलंकार समाद्दार, तान्या समाद्दार, शंभु शाहा, आरएम घोष, तुहिंद्री सान्याल, पापिया गोराई, माया बनर्जी, इंद्राणी मुखर्जी, देबाशीष विश्वास, सोमेश्वर राव, विपुल सेन, समरेंद्र विश्वास, दुलाल समाद्दार और उदय भगत होंगे। मंच संचालन शुभेंदु बागची का होगा। पार्श्व स्वर स्मृति दत्त, पल्लव चटर्जी एवं वीरेंद्र नाथ सरकार का होगा। यह जानकारी ‘रवींद्र-नज़रूल उत्सव समिति’ के मीडिया प्रभारी प्रदीप भट्टाचार्य ने दी।
